विराटनगर में मुख्य न्यायाधिवक्ता के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या १३८ हो गई
३ अगस्त, मोरङ । प्रदेश १ का मुख्य न्यायायाधिवक्ता चूडामणि आचार्य के साथ साथ १८ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
विराटनगर महानगरपालिका वडानम्बर ५ का मुख्य न्यायायाधिवक्ता आचार्य के परिवार से तीन लोग के साथ १८ लोगों में कोरेना पोजेटिव पाया गया है ।
महानगरपालिका जनस्वास्थ्य प्रमुख रमेश कार्की ने जानकारी दी कि संक्रमित पुष्टि होने वालों में विराटनगर वडा नम्बर ५ के ३ लोग, प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के ७ लोग, विराटनगर–७ का ४ और विराटनगर–६ के १ व्यक्ति हैं । उसी प्रकार विराटनगर ७ का ३० तथा ३६ वर्षीया महिला और २५ तथा ४५ वर्षीय पुरुष तथा ६ का २४ वर्षीय पुरुष में भी संक्रमण पुष्टि हुई है ।
कोशी अस्पताल में कार्यरत २ और विराट मेडिकल कलेज में कार्यरत एक लोग हैं । विराटनगर महानगरपालिका में संक्रमितों की संख्या १३८ हो गई है ।

