Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आचारसंहिता पालन करने लिए युट्युबर से आग्रह

 

७ अगस्त, काठमांडू । अनलाइन टिभी पत्रकार संघ ने युट्युब को आचारसंहिता पालना करने के लिए आग्रह किया है । संघ ने अनलाइन टिभी सञ्चारकर्मी तथा युट्युबर से कहा है कि वे लोग पत्रकार आचारसंहिता २०७३ के मर्मअनुसार काम करें ।
बालगृह सञ्चालिका पुष्पा अधिकारी के साथ कुछ अनलाइन टिभी सञ्चारकर्मियों द्वारा किया गया दुव्र्यवहार देश भर में जिज्ञासा का विषय बन गया है । इसलिये संघ ने आग्रह करते हुए कहा है कि उक्त व्यवहार नहीं हो और पत्रकार आचार संहिता का खयाला किया जाय ।
सङ्घ का महासचिव राजु सुवेदी द्वारा जारी वक्तव्य में उल्ल्ेख है कि तत्काल पत्रकार आचारसंहिता २०७३ ही पालन किया जाना चाहिये और जल्द ही अनलाइन टिभी पत्रकार आचारसंहिता जारी किया जाना चाहिए ।
सङ्घ ने युट्युबर के साथ साथ अनलाइन टिभी पत्रकारों से आग्रह करते हुए कहा है कि सामाजिक दायित्व को ध्यान में रखते हुए खुद में सुधार करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed