बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त स्टेज 4 लंग कैंसर से पीड़ित
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त स्टेज 4 लंग कैंसर से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी डॉक्टर जलील पारकर ने दी है, जो उनका इलाज कर रहे थे। कल सोमवार को संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। हाल ही में संजय दत्त ने एक पोस्ट के जरिए से फैन्स को जानकारी दी थी कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि हाय फ्रेंड्स, मैं काम से छोटा-सा ब्रेक ले रहा हूं, क्योंकि मेरा इलाज चल रहा है। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि आप लोग कयास नहीं लगाएंगे और टेंशन नहीं लेंगे। आपके प्यार के लिए मैं जल्द वापस आऊंगा।

