Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सवारी पास रोकने के लिए गृह मन्त्रालय ने दिया निर्देशन, आज से नहीं मिलेगी सवारी पास

 

काठमांडू, १३ अगस्त । कोरोना (कोभीड–१९) वायरस संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए गृह मन्त्रालय ने सभी जिला प्रशासन कार्यालय को निर्देशन दिया है कि विशेष काम के लिए सवारी पास मांगनेवाले किसी को भी अब उपरान्त सवारी पास जारी ना करें । मन्त्रालय को कहना है कि अगले निर्णय ना आने तक किसी भी प्रकार की सवारी पास जारी ना करें ।
बुधबार एक परिपत्र जारी करते हुए मन्त्रालय ने ऐसा कहा है । नयां व्यवस्था श्रावण २९ गते से लागू होगी । मन्त्रालय द्वारा जारी परिपत्र में कहा है– ‘मन्त्रिपरिषद् द्वारा विभिन्न मिति में हुए निर्णय और इस मन्त्रालय की ओर से जारी निर्देशन के आधार में आज तक जिला प्रशासन कार्यालय से जारी सवारी पास कोभीड–१९ को मध्यनजर करते हुए दूसरी व्यवस्था ना होने तक वितरण ना किया जाए ।’ मन्त्रालय द्वारा जारी निर्देशन अनुसार अब आज बिहीबार से कोई भी जिला प्रशासन कार्यालय से सवारी पास नहीं मिलेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *