नेकपा में विवाद को सुलझाने के महासचिव पौडेल के नेतृत्व में ६ सदस्यीय कार्यदल गठन
१४ अगस्त, काठमांडू । सत्तारुढ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) मे जारी विवाद सुलझाने के लिए ६ सदस्यीय कार्यदल गठन किया गया है । दोनों अध्यक्षो केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ बीच की आज की वार्ता से कार्यदल बनाने पर सहमति हुई है ।
कार्यदल में महासचिव विष्णु पौडेल के साथ–साथ जर्नादन शर्मा, शंकर पोखरेल, भीम रावल, पम्फा भुषाल और सुरेन्द्र पाण्डे हैं । बताया गया है कि दोनों अध्यक्षों में सहमति हुई है कि कार्यदल द्वारा बहुत कम समय में विवाद को मिलाया जायेगा ।

