गृहमन्त्री की स्कर्टिंग करने वाली गाडी ने एक स्कुटर को दिया ठोकर, दो महिला घायल
१८ अगस्त, काठमांडू । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा के स्कर्टिङ में कार्यरत सुरक्षाकर्मी की अगुवा गाडी ने सिंहदरबार के पश्चिमी द्वार पर स्कुटर को ठोकर दिया है, जिससे दो महिला घायल हो गई है । नेपाल प्रहरी का बा १ झ ५५५४ नम्बर का अगुवा जीप ने बा ९४ प १०२५ नम्बर की स्कुटी ठक्कर दिया जिससे दो महिला घायल हुई है ।
नुवाकोट की २३ वर्षीया लिला थापा और २७ वर्षीया सुधा थापा को जीप ने घायल किया है । महानगरीय ट्राफिक महाशाखा का प्रहरी उपरिक्षक (एसपी) बामदेव गौतम ने जानकारी दी कि उन दोनों महिलाओं को ट्रमा सेन्टर में उपचार हो रहा है ।
जीप चालक को महानगरीय प्रहरी वृत सिंहदरबार ने नियन्त्रण में ले लिया है । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ‘बादल’ मंगलबार बाजुरा जा रहे हैं । ‘बादल’ को विमास्थल तक ले जाने के लिए स्कर्टिङ करने वाले जीप प्रहरी प्रधान कार्यालय से पुल्चोक स्थित मन्त्रीक्वार्टर जा रहा था ।

