सर्वोच्च अदालत में कार्यरत एक कर्मचारी में भी कोरोना संक्रमण
काठमांडू, १८ अगस्त । सर्वोच्च अदालत में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । सर्वोच्च अदालत में सेवाग्राही के सम्पर्क में रहकर काम करनेवाले १८० कर्मचारियों की स्वाब लेकर परीक्षण करने पर उनमें से १ व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुई है ।
गत शनिबार सर्वोच्च के कर्मचारियों में स्वाब संकलन किया गया था, उसका रिपोर्ट आज मंगलबार आया है । सर्वोच्च स्रोत के अनुसार संक्रमित कर्मचारी इजलास में रहनेवाले कर्मचारी हैं ।

