Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में तैयार हो रही कोविड-19 वैक्सीन दिसम्बर तक मिल सकती है जानिए कितनी होगी कीमत

 

चीन में तैयार हो रही कोविड-19 वैक्सीन इस साल के आखिर तक बाजार आम लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है। चीन की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि साल के अंत तक आने वाली इस वैक्सीन की कीमत करीब 17 हजार रुपये से ज्यादा (1000 युआन) होगी।

द गुआंगमिंग डेली ने चाइना नेशनल फार्मास्यूटिक ग्रुप (शिनोफार्म) के ग्रुप चेयरपर्सन लियू जिंगझेन का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने कहा- तीसरे चरण के क्लीनिकल (मान) ट्रायल और आवश्यक मार्केटिंग की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करने के बाद एक यूनिट वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर देगी।

यह भी पढें   जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

लियू ने कहा, इसकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं होगी। ऐसी उम्मीद है कि एक खुराक की कीमत कुछ सौ युआन होगी और दो खुराक की कीमत 1 हजार युआन से कम होगी। लियू ने कहा कि विदेश में तीसरे चरण के क्लीनिक ट्रायल पूरे होने के बाद मार्केटिंग समीक्षा प्रक्रिया शुरू होगी। सिनेफार्म ने कहा कि लोगों के इस्तेमाल के लिए इस साल के आखिर तक उनकी प्रायोगिक वैक्सीन तैयार हो जाएगी।

यह भी पढें   कोलकाता भगदड़ मामले की जांच तेज, सात गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था में चूक की आशंका

बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स (सिनोफार्म यूनिट, चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप की सहायक कंपनी) ने इस वैक्सीन का संयुक्त रूप से तैयार किया है। नेशनल ब्रॉडकास्टर सीजीटीएन के मुताबिक, वैक्सीन का पहले से ही अंतिम चरण में परीक्षण चल रहा है। नियामक की मंजूरी के लिए कई हजार लोगों पर इसका परीक्षण किया जा चुका है।

सीजीटीएन ने रिपोर्ट में कहा, “सिनोफार्म संयुक्त अरब अमीरात में तीसरे चरण में वैक्सीन का परीक्षण कर रही है और ऐसी उम्मीद है कि इसके लिए करीब 15 हजार लोगों को लिया जाएगा। चीन में भी कुछ नए केस सामने आए हैं, जहां ट्रायल उनके ऊपर किया जा सकता है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com