Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सशस्त्र पुलिस बोर्डर आउट पोस्ट ने बरामद किया २० केजी लागू औषध

 

रेयाज आलाम, वीरगंज ।
सशस्त्र पुलिस बल बोर्डर आउटपोस्ट भिखमपुर ने २० केजी लागू औषध चरेश बरामद किया है । बोर्डर आउट पोस्ट भिखमपुर के सशस्त्र पुलिस निरीक्षक किशनमान तामाङ के नेतृत्व में परिचालित पुलिस टोली ने पर्सा जिला जगरनाथपुर गांवपालिका वार्ड नं. २ स्थित सीमावर्ती क्षेत्र दासवता से उल्लेखित परिणाम में लागू औषध बरामद की है ।
पुलिस निरीक्षक चन्द्रकुमार सिंह के अनुसार विशेष सूचना के आधार में परिचालित पुलिस ने सोमबार रात में २० केजी चरेश बरामद किया की है । बरामद चरेश ३८ झेला में पैंक की गई है । पुलिस का कहना है कि चरेश तस्करों ने जब पुलिस को देखा तो वे लोग सम्पूर्ण चरेश को छोड़ कर भाग गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *