गलत चरित्र के कारण सुनसरी में एक युवक की हत्या
२० अगस्त, काठमांडू । गलत चरित्र के कारण सुनसरी भोक्राहा में २२ वर्षीय गुणराज यादव की हत्या हुई है । भोक्राहा गाउँपालिका–७ स्थित साउन २९ गते को गुणराज घर से ‘मोवाइल दूकान में काम है कहकर निकला था, जिसका शव श्रावण ३१ को सुनसरी खोला में मिला ।
जिला प्रहरी कार्यालय सुनसरी का प्रहरी उपरीक्षक (एसपी) कमल थापा ने जानकारी दी कि अनुसन्धान से पता चला है कि गांव के ही पांच लोग मिलकर गुणराज की हत्या की है ।
हत्या में संलग्न दिनेश महतो, पप्पु राम, शिव कुमार मेहता, दीपक कुमार यादव आ्रर प्रदीप राम को पुलिस ने हिरासत में ले ली है । जिला प्रहरी कार्यालय सुनसरी द्वारा उनलोगों के ऊपर जान सम्बन्धी मुकदमा के तहत अनुसन्धान जारी है ।
अनुसन्धान के क्र में पुलिस को पता चला कि गुणराज चारित्रिक रुप से बहुत कमजोर था । उसी कमजोरी वजह से उसकी जान गई है । काफी युवतीयो से गुणराज प्रेम कर रहा था जिसके कारण उन युवतियों में ही झगडा हुआ था । वही झगडा परिवार तक पहुंचने के बाद पांच लोग मिलकर उसकी हत्या कर दी ।

