‘राष्ट्रकवि माधवप्रसाद घिमिरे काव्य पुरस्कार’ की घोषणा

२० अगस्त, काठमांडू । अन्तरराष्ट्रीय नेपाली साहित्य समाज (अनेसास) ने ‘राष्ट्रकवि माधवप्रसाद घिमिरे काव्य पुरस्कार’ स्थापना करने की घोषणा की है । अनेसास वोर्ड अफ ट्रस्टी का अध्यक्ष गीता खत्री के अध्यक्षता में १९ अगस्त को अमेरिका में बैठक हुई थी जिसमें नेपाली साहित्य के काव्यविधा में प्रकाशित पुस्तक में से उत्कृष्ट पुस्तक के लिए उक्त पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है ।
अनेसास वोर्ड अफ ट्रस्टी का कोषाध्यक्ष राम लामा ‘अविनाशी’ ने जानकारी दी कि प्रत्येक दो वर्ष में महाकवि लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा की जन्मजयंती के अवसर पर उक्त पुरस्कार प्रदान किया जायेगा जिसकी राशि दो हजार अमेरिकी डलर होगी ।
उक्त पुरस्कार के सम्बन्ध में विस्तृत कार्यविधि तथा निर्देशिका तैयार करने के लिए कार्यसमिति पुरस्कार समिति के जिम्मेदारी दे चुकी है । अनेसास ने जानकारी दी कि यह काव्य पुरस्कार पहली बार सन् २०२१ में देवकोटा जयन्ती के अवसर पर प्रदान की जायेगी ।


