देशभर ७०७ कोरोना संक्रमित, काठमांडू उपत्यका में २२०, मृतकों की कूल संख्या १२६ पहुँच गई
काठमांडू, २० अगस्त । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ७०७ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । इसमें से २०० व्यक्ति काठमांडू उपत्यका के हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा बिहीबार आयोजित प्रेस ब्रिफिङ में मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम ने कहा कि आज तक नेपाल में कोरोना संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या २९६४५ पहुँच गई है ।
प्रवक्ता डा. गौतम के अनुसार आज के दिन देशभर ११५५५ सक्रिय संक्रमित हैं । संक्रमितों में से ८०८३ संस्थागत आइसोलेशन में हैं और ३७७२ व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं ।
इसीतरह पिछले २४ घंटों में कोरोना संक्रमित ६ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमित मृतकों की कूल संख्या १२६ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार काठमांडू, मकवानपुर और सप्तरी के १–१ पुरुष और पर्सा निवासी १ महिला की मृत्यु हुई है ।

