बुटवल में एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु
बुटवल ।
बुटवल के कोरोना विशेष अस्पताल में आज सुबह कोरोना संक्रमित पुरुष की मृत्यु हो गई है । प्यूठान स्वर्गद्वारी नगरपालिका–७ के ६४ वर्ष के पुरुष की आज सुबह अस्पताल में उपचार के क्रम में मृत्यु हो गई है ।
भारत से आए प्युठान के स्थानीय क्वारेटान में रह रहे पुरुष में बुखार खासी दिखने के बाद भदौ १ गते कोरोना विशेष अस्पताल में लाया गया था । जहाँ उनका आईसीयू में उपचार हो रहा था । उपचार के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई है ।

