Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेलंगाना के पावर प्लांट में लगी आग

 

तेलंगाना के श्रीसेलम स्थित टीएस जेंको पावर प्लांट में गुरुवार रात आग लग गई। फिलहाल हादसे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। 10 लोगों को बचा लिया गया है, जिसमें से 6 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्लांट के अंदर अभी भी 9 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

तेलंगाना के मंत्री जी जगदीश्वर रेड्डी ने बताया कि हादसा गुरुवार रात करीब 10.30 बजे हुआ। 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। पावर सप्लाई भी बंद कर दी गई थी। हम सिंगारेनी कोल माइंस से मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे इस स्थिति पर काबू पाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अंदर फंसे लोगों को निकालना हमारी प्राथमिकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com