पुनः चार्टर एवं उद्धार उडान शुरु करने का निर्णय, आनेवालों को अनिवार्य ७ दिन तक होटल में रहना होगा

काठमांडू, २१ अगस्त । पुनः चार्टर एवं उद्धार उडान शुरु करने का निर्णय सरकार ने लिया है । बिहीबार शाम प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय लिया है । बैठक ने हवाई मार्ग से नेपाल आनेवालों को लिए कुछ मापदण्ड भी तय किया है । मापदण्ड अनुसार अब नेपाल आनेवालों को कम से कम ७ दिनों तक काठमांडू में होटल (क्वारेनटाइन) में रहना ही होगा ।
सरकारी निर्णय अनुसार अब विदेश से आने से पहले ही उन लोगों को काठमांडू में कौन–सा होटल में रहना है, उसका तय होना अनिवार्य है । अर्थात् होटल बुक किए बिना आने के लिए इच्छुक व्यक्ति को नहीं लाया जाएगा । आनेवालों की सूची संबंधी देशों की दूवतास के अनुसार तय होगा । इसके लिए होटल की सूची प्रकाशित की जाएगी । सरकार ने यह भी कहा है कि होटल में रहनेवालों को लिए आवश्यक खर्च स्वयम् को करना होगा । इसतरह ७ दिन तक काठमांडू में रहने के बाद ही उन लोगों को अपने घर जाने की अनुमती दी जाएगी ।

