गौ–हत्या के अभियोग में नुवाकोट से ४ व्यक्ति गिफ्तार
काठमांडू, २१ अगस्त । नुवाकोट जिला तारकेश्वर गांवपालिका– ४ से नेपाल पुलिस ने गौ–हत्या के आरोप में ४ लोगों को गिरफ्तार किया है । घटना बिहीबार रात की है । पुलिस ने चन्द्रबहादुर तामाङ, सुदीप तामाङ, जय तामाङ और दले तमाङ को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने कहा है कि वे लोग काभ्रे सिरानटोल निवासी सन्तबहादुर तामाङ के घर में रहे गाय को मार कर मांस वितरण कर रहे रहे थे । पुलिस का कहना है कि घटना में संलग्न अन्य व्यक्तियों की खोजी हो रही है ।

