Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ प्रभावित को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए नेविसंघ ने किया आग्रह

 

काठमांडू, २१ अगस्त । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबंद्ध विद्यार्थियों की संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ –नेविसंघ) ने सरकार से आग्रह किया है कि देश के विभिन्न भू–भाग में हुए प्राकृतिक विपत्त (बाढ़ और भू–स्खल) से पीडित को तत्काल राहत और क्षतिपुर्ति की व्यवस्था की जाए । नेविसंघ अध्यक्ष राजीव ढुंगाना ने बिहीबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार से यह मांग किया है ।
सिन्धुपाल्चोक जिला स्थित बार्हबिसे, जुगल गांवपालिका, बाजुरा जिला स्थित बुढिनन्दा नगरपालिका और अछाम जिला स्थित रामरोशन गांवपालिका में हुए भू–स्खलन से पीडित परिवार को राहत देने के लिए नेविसंघ ने सरकार से आग्रह किया है । जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘बाढ़, भू–स्खलन और डुबान के कारण प्रभावित लोगों की उद्धार और राहत कार्य में सरकार की ओर से तत्काल तदरुकता देखाने के लिए नेविसंघ मांग करती है ।’
नेविसंघ का कहना है कि प्राकृतिक विपद् के कारण घरबार बिहीन लोगों को तत्काल पुनर्वास और दीर्घकालीन जीविकोपार्जन के लिए सरकारी पहल होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *