जनतान्त्रिक महिला संघ द्वारा तीज एवं गणेश चतुर्थी की शुभकामना व्यक्त
जनतान्त्रिक महिला संघ की अध्यक्ष नगीना झा ने तीज के अवसर पर शुभकामनाएँ व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि”ज्ञान और बिज्ञानका अन्तिम बिन्दु, शक्ति और प्रकृतिका प्रतीक, बिकास और विध्वंस कि प्रयाय, न्याय और अनुशासनका संवाहक नारी ही है इस यथार्थ को सभी को हृदयङ्गम करना ही आज की आवश्यकता और इस आधुनिक काल-खण्ड की विशेषता होनी चाहिए यह हमारी मान्यता है !”
नारी/महिला समुदाय जबतक समानता के आधार पर पूर्ण समानुपातिक अधिकार, अवसर, सहभागिता, प्रतिनिधित्व नहि प्राप्त कर लेती और उनका समुचित बिकास जबतक नही होगा तबतक देश, समाज और परिवार का विकास और समृद्धि असम्भव है !
इस वर्ष के तीज से सम्पूर्ण नारी समुदाय उपर होरहे सभी प्रकार के विभेद, अन्याय, अत्याचार, दमन, शोषण, उत्पीडनयों के विरुद्ध एकजुट हों अन्तिम एवं निर्णायक संघर्ष कि बिगुल फुकने का आत्मबल प्रदान हो यह कामना के साथ हिन्दु नारियों के महान पर्व हरितालिका तीज की सम्पूर्ण दीदी, बहनों एवं आमा तुल्य नारी समुदाय में हार्दिक शुभकामना व्यक्त करते हैँ ।
साथसाथ विधि, बिधान, सीमा, न्याय, शक्ति, स्थिरता, प्रभुत्व, अधिकार एवं शान्तिका प्रतीक के रुपमे मनाए जानेवाले हिन्दुओं का महान पर्व श्री गणेश चतुर्थी/चौरचन की सम्पूर्ण हिन्दु धर्मावलम्बीयों में हार्दिक मंगलमय शुभकामना व्यक्त करते हैं !

