Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में एक कारोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु

 

काठमांडू, २१ अगस्त । वीरगंज स्थित वीरगंज हेल्थ केयर सेन्टर में उपचारत एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । मृतक वीरगंज महानगरपालिका–१० रानिघाट निवासी ४८ वर्षीय पुरुष हैं । उनका निधन आज अपरान्ह सवा १ बजे हुआ है ।
अस्पताल स्रोत के अनुसार उनकी अवस्था कल से ही गम्भीर होती जा रही थी । मृतक हार्ट संबंधी समस्या से भी जूज रहे थे । पिछली बार उनमें हाइपर टेन्सन और उच्च रक्तचाप भी था । नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल में उपचारत उनको कोरोना पुष्टी होने के बाद गत श्रावण ३२ गते वीरगंज हेल्थ केयर अस्पताल भर्ती की गई थी ।
इसके साथ साथ वीरगंज में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या ३४ पहुँच गई है । कूल ३४ में से २५ पर्सा जिला के हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *