विराटनगर में होम आइसोलेशन में रहे एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु
विराटनगर, २१ अगस्त । विराटनगर में होम आइसोलेशन में रहे एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । विराटनगर–६ सरोचिया निवासी पुरुष का निधन हुआ है । वडाध्यक्ष विजय कामत के अनुसार गत भाद्र ३ गते उनमें कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी । मृतक दीर्घरोग से भी पीडित थे । अस्पताल में बेड अभाव होने के कारण उनको होम आइसोलेशन में ही रहने के लिए कहा गया था । मरने से पहले उनमें स्वास प्रशासन संबंधी समस्या दिखाई दी थी । नयां मृतक के साथ विराटनगर में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की कूल संख्या ९ पहुँच गई है ।

