Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से सबसे प्रभावित प्रदेश नं. २, जहां हैं– ८ हजार से अधिक संक्रमित, मृतकों की संख्या ५२

 

जनकपुरधाम, २१ अगस्त । नेपाल में कोरोना वायरस से प्रभावित प्रदेशों में से सबसे अधिक प्रभावित प्रदेश नं. २ दिखाई दी है । यहां अन्य प्रदेशों की तुलना में सबसे अधिक संक्रमित दिखाई दी है और मृतकों की संख्या भी यही अधिक है । देशभर में कोरोना से संक्रमितों की कूल संख्या २९६४५ है और मृतकों की संख्या १२६ है । उसमें से प्रदेश नं. २ में ८ हजार से भी अधिक संक्रमित दिखाई दी है और मृतकों की संख्या ५२ पहुँच गई है ।
प्रदेश नं. २ में कूल ८ जिला हैं, जहां ८०६३ व्यक्तियों में कोरोना पुष्टी हो चुकी है । ८ जिलों में से सबसे अधिक संक्रमित पर्सा जिला में दिखाई दी है । मरनेवालों की संख्या भी पर्सा में ही सबसे अधिक है । पर्सा जिला में आज तक कोरोना संक्रमण से २५ व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । इसीतरह धनुषा जिला में ९, बारा जिला में ६, सप्तरी जिला में ४, रौतहट जिला में ३, महोत्तरी और सिरहा जिला में २–२ और सर्लाही जिला में १ व्यक्ति की मृत्यु हुई है ।
इसीतरह प्रदेश नं. २ में कूल संक्रमितों में से ३९८४ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने–अपने घर जा चुके हैं ३८९५ व्यक्तियों की उपचार हो रहा है । प्रदेश नं. २ की सभी जिलों की सीमा भारत से जुड़ा हुआ है । अनुमान है कि भारत से छीप–छीप कर नेपाल प्रवेश करनेवालों के कारण भी यहां अधिक संक्रमित दिखाई दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *