नेकपा विवादः कार्यदल द्वारा तैयार प्रतिवेदन अध्यक्ष द्वय को हस्तान्तरण
काठमांडू, २२ अगस्त । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के बीच रहे आन्तरिक विवाद समाधान के लिए गठित कार्यदल ने अपनी प्रतिवेदन पार्टी अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को हस्तान्तरण किया है । शनिबार बालुवाटार में आयोजित एक कार्यक्रम के बीच कार्यदल ने प्रतिवेदन हस्तान्तरण किया ।
स्मरणीय है, नेकपा के अधिकांश सदस्यों की ओर से प्रधानमन्त्री भी रहे ओली को प्रधानमन्त्री और पार्टी अध्यक्ष दोनों पद से इस्तिफा देने के लिए दबाव हो रहा था । ऐसी ही अवस्था में विवाद समाधान के लिए पार्टी महासचिव विष्णु पौडेल के नेतृत्व में कार्यदल बनाया गया था । नेताओं का कहना है कि अब कार्यदल द्वारा तैयार प्रतिवेदन के अनुसार ही पार्टी तथा पार्टी अध्यक्ष ओली को आगे बढ़ना होगा ।

