Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में पुजारी हत्याकाण्डः प्रदेश सरकार विरुद्ध वीरगंज में प्रदर्शन, मुख्यमन्त्री का इस्तिफा मांग

 

रेयाज आलम, २२ अगस्त ।
रौतहट जिला स्थित हनुमान मन्दिर के पुजारी सन्त श्रीराम साह के हत्या के विरुद्ध राष्ट्रीय एकता अभियान पर्सा ने वीरगंज परिवानीपुर में प्रदर्शन किया है । प्रदर्शनकारी युवाओं को कहना है कि प्रदेश में शान्ति सुरक्षा कायम करने के लिए प्रदेश सरकार असफल साबित हो गया है । प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत को पद से इस्तिफा देने के लिए भी कहा है ।
प्रदर्शन में सहभागी युवाओं ने पुजारी हत्या में संलग्न व्यक्तियों को पहचान कर तत्काल कारवाही के लिए मांग करते हुए यह प्रदर्शन किया है । उन लोगों का मानना है कि साधु, सन्त एवं हिन्दू अभियान्ता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए असक्षम मुख्यमन्त्री को पद में रहने की कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है । प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो कड़ा आन्दोलन शुरु किया जाएगा । अभियान के लिए परवानीपुर गांवपालिका के संयोजक अनिल यादव के नेतृत्व में सम्पन्न विरोध प्रदर्शन में राहुल सर्राफ, सौरभ तिवारी, संजय साह, सोनु कुशवाह, अनिल कशुवाह आदि व्यक्तियों की सहभागिता रही ।
इसीतरह हिन्दू परिषद् नेपाल ने भी घटना को भत्सर्ना करते हुए दोषी को गिरफ्तार करने के लिए मांग किया है । परिषद् के केन्द्रीय अध्यक्ष सन्तोष पटेल और महासचिव अनिरुद्ध सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि पुजारी साह की हत्या हिन्दू आस्था के ऊपर खेलवाड है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन को मनीष झा का जवाब...सरकार में कोई अकेला नहीं होता

स्मरणीय है, गत भाद्र ३ गते रौतहट माधव नारायण नगरपालिका स्थित हनुमान मन्दिर के पुजारी श्रीराम साह के ऊपर गोली प्रहार हुआ था, शर पर गोली लगने से उनकी घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई थी । घटना में संलग्न दोषी पहचान में अभी तक पुलिस असफल दिखाई दे रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com