Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समस्याग्रस्त सीमा क्षेत्र

 

रत्नेश्वरकुमार झा:भारत-नेपाल भ्रातृ मंच एवं सशस्त्र सीमाबल सीतामाढी के संयुक्त तत्त्वावधान में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांत निरापद व दृढ मैत्रीपर्ूण्ा सम्बन्ध बनाने के उद्देश्य से भारत विहार के सीतामाढÞी जिला अर्न्तर्गत सुरसण्ड मुख्यालय के लक्ष्मी कूटिर सभा कक्ष  में भारत-नेपालके सीमा सुरक्षा अधिकारी बुद्धिजीवी नागरिक समाज एवं पत्रकारों की उपस्थिति में एक विचार गोष्ठी सम्पन्न हर्ुइ ।
भारत-नेपाल भ्रातृमंच के संस्थापक अध्यक्ष डा. नवल किशोर सिंह ने मंच के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा- सीमा क्षेत्र की आम-जनता बीच दृढ मैत्रीपर्ूण्ा सम्बन्ध कायम रखना चाहिए । यही वात दोनों देशों के उच्चाअधिकारीओं तक पहुँचाना इस मंच का मुख्य उद्देश्य है । वहीं प्राचीन काल से दोनों देशों के बीच चले आ रहे प्रगाढÞ सम्बन्ध को और मजबूत करने हेतु वुद्धिजीवी नागरिक समाज, पुलिस प्रशासन को आगे आना चाहिए ।
गोेष्ठी में सहभागी नेपाल के काशीकान्त झा ने सीमा क्षेत्र में विभिन्न अपराधी घटना, निषेधित दवा, अपहरण, जाली नोट की धन्धा, अवैध हथियारों की तस्करी जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए इन्डो-नेपाल पुलिस पब्लिक मिलकर समस्या का हल ढूंढने की प्रतिवद्धता व्यक्त की ।
इसी सम्बन्ध में आगे बोलते हुए नेपाल के पर्ूव शिक्षा अधिकारी दीनबन्धु झा, अधिवक्ता सुरेश पाठक, कुशेश्वर पाठक, नागरिक समाज के मुरलीमनोहर मिश्र, नेपाल के पर्ूव सांसद महेन्द्र मिश्र, मधेशानन्द, स्वामी प्रदीप जी, अमरेन्द्र झा, नन्दकिशोर झा, बैद्यनाथ झा सहित वक्ताओं ने दोनों देशों के बीच मजबूत होने की बात बताई । लेकिन आपसी असमझदारी के चलते सीमा क्षेत्र में हो रही कुछ घटनाओं से आम जनता काफी परेशान है । इस समस्या के समाधान के लिए सम्बन्धी सभी क्षेत्रों को सक्रिय हो कर आगे बढÞने की जरुरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *