विराटनगर और बिहार क्षेत्र के मोस्टवान्टेड क्रिमिनल प्रदीप यादव गिरफ्तार
विराटनगर, २३ अगस्त । नेपाल के विराटनगर और भारत के बिहार क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि में संलग्न प्रदीप यादव को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । यादव आपराधिक दुनियां में बग्गा नाम से परिचित हैं । वह विशेषतः हथियार और लागू औषध कारोबारी हैं । शनिबार एक कार्यक्रम आयोजन कर उनको पुलिस ने सार्वजनिक की है ।
मोरङ पुलिस के अनुसार बग्गा भारतीय शहर अररिया से नेपाल की पूर्व तराई क्षेत्र में लागू औषध एवं हथियार सप्लाई करते थे । वह पुलिस की मोस्ट वान्टेड सूची में भी हैं । ३९ वर्षीय बग्गा बिहार स्थित इन्द्रनगर ग्राम पंचायत–१० के स्थायी निवासी हैं ।
मोरङ जिला के पुलिस नायब उपरीक्षक मानबहादुर राई के अनुसार बग्गा शनिबार मध्यान्ह ४ बजे विराटनगर आए थे । विराटनगर महानगरपालिका–१६ दरैया से उनको पुलिस ने लागू औषध के साथ गिरफ्तार किया है । बग्गा के विरुद्ध इससे पहले ही मोरङ जिला में हाथ–हथियार एवं लागू औषध कारोबारी के रुप में मुद्दा पंजीकृत है ।
पुलिस का कहना है कि शनिबार पुलिस को देखते ही वह भागने लगे थे । जब पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए एक्सन लिया तो दोनों पक्ष के बीच मारपिट भी हुई थी, घटना में एक पुलिस हवलदार घायल भी हो गए हैं ।

