मेयर सरावगी हुए कोरोना मुक्त
वीरगञ्ज ।

वीरगञ्ज महानगरपालिका के नगरप्रमुख विजयकुमार सरावगी कोरोनाभाइरस सङ्क्रमण से मुक्त हो गए हैं ।
सरावगी विगत २५ दिन से कोभिड-१९ से सङ्क्रमित होकर होम आइसोलेसन में रह रहे थे अब जाकर उनका रिपोर्ट निगेटिव आया है ।
वीरगञ्जस्थित नारायणी अस्पताल के पिसिआर प्रयोशाला में किए गए परिक्षण में नगरप्रमुख सरावगी का रिपोर्ट नेगेटिभ आया है यह जानकारी उनके राजनीतिक सलाहकार मुकेश द्विवेदी ने दी है। नगरप्रमुख सरावगी रविवार सुबह पिसिआर परिक्षण के लिए अपना स्वाब संकलन कराया था ।

