ओली और प्रचण्ड के बीच की वार्ता स्थगित
२४ अगस्त, काठमांडू । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के दोनों अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’बीच आज सोमवार को होने वाली वार्ता स्थगित हो गई है ।
दोनों नेताओं के बीच कार्यदल ने जो प्रतिवेदन दिया था उस पर चर्चा के लिए ११ बजे का समय तय किया गया था ।
अध्यक्ष ओली के सचिवालय का एक सदस्य ने जानकारी दी कि दोनों अध्यक्षों के बीच की मुलाकात वार्ता आज नहीं होकर मंगलवार को होगी । शनिवार कार्यदल द्वारा दिए गये प्रतिवेदन अध्ययन पश्चात उसके व्यवहारिक कार्यान्वयन के सम्बन्ध में आज दोनों अध्यक्षों बीच चर्चा हो रही ।
नेकपा के आन्तरिक विवाद समाधान के लिए गत साउन ३० गते महासचिव विष्णु पौडेल के संयोजकत्व में गठित कार्यदल द्वारा भाद्र ६ गते समाधान के सुत्रस के साथ १७ पेज का प्रतिवेदन दिया गया था ।

