स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मान दें और संक्रमितों का खयाल रखेंः अभिनेत्री वर्षा
२४ अगस्त, काठमांडू । अभिनेत्री वर्षा सिवाकोटी ने जोड देते हुए कहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान करना चाहिए । उन्होंने सामाजिक संजाल द्वारा सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा के समय में दिनरात सेवा करने वाले स्वास्थ्यकर्मियो को सम्मान करें और सक्रमितों के साथ भी बुरा बर्ताव न हो ।
‘छोटा अनुरोध’ कहकर उन्होंने स्टाटस पोष्ट किया है, उसमें उन्होंने लिखा है कि कोरोना के कहर से सम्पूर्ण विश्व ग्रसित है । नेपाल में भी १ से २ की संख्य से वृद्धि होकर हजारों हो गया है । क्र्वाटाइन, आइसोलेशन संक्रमितों से भरता जा रहा है । इस वक्त खुद को और परिवारों को सुरक्षित रखने के साथ ही स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले सम्पूर्ण महानुभावों पर हमें ध्यान रखने की आवश्यक्ता है । क्योंकि अभी वही लोग धरती पर भगवान के रुप में हैं ।
अभिनेत्री वर्षा ने बताया कि अभी के समय में एक दूसरे के लिए सहयोग, प्रेम और सद्भाव आवश्यक है न कि घृणा और द्वेष । उन्होंने कहा कि कुछ डाक्टर तथा नर्स संक्रमितों की सेवा करते करते स्वयं भी संक्रमित हो गये हैं जिसके साथ समाज बुरा बर्ताव कर रहा जो कि गलत है ।

