Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमित संचारकर्मियों की संख्या में वृद्धि

 

२४ अगस्त, काठमांडू । काठमांडू उपत्यका तथा उपत्यका बाहर कार्यरत सञ्चारकर्मियों में कोरोनावाइरस संक्रमण का क्रम बढता हुआ दिखाई दे रहा है । विश्वव्यापी रुप में फैले कोरेना संक्रमण पिछले कुछ दिनों से नेपाल में अत्यधिक फैल रहा है । इसी तीव्रता के क्रम में संचारकर्मी भी अधिकांश रुप में संक्रमित हो रहे हैं ।
नेपाल पत्रकार सहासंघ ने जानकारी दी कि कोरोना कहर में भी अग्रभाग में रहकर कार्य करने वाले संचारकर्मियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
महासंघ का महासचिव रमेश विष्ट के अनुसार अभी तक लगभग तीन दर्जन सञ्चारकर्मी संक्रमित हो चुके हैं । जिसमें विशेष रुप से फिल्ड में करने वाले संवाददाता, फोटो पत्रकार और क्यामेरा पर्सन में संक्रमण का अत्यधिक खतरा है ।
महासंघ ने सम्बन्धित निकाय से आग्रह करते हुए कहा है कि इन खतरों जुझ रहे फिल्ड में कार्यरत संचारकर्मियों का निशुल्क पीसीआर परीक्षण की व्यवस्था मिलाएं । साथ ही महासंघ ने विज्ञप्ति के द्वारा आम संचारकर्मियों से भी आग्रह करते हुए कहा है कि अपने स्वास्थ्य को प्रथमिकता देकर कार्य करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *