Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस हिरासत से ही एक कोरोना संक्रमित फरार

 

बांके, २४ अगस्त । जिला पुलिस कार्यालय बांके के हिरासत में रहे और कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति फरार हो गया है । कोरोना संक्रमण दिखाई देने के कारण बांके खजुराखुर्द स्थित कृषि तालिम केन्द्र में निर्मित आइसोलेशन में रहे कैदी आइतबार पुलिस को चक्मा देकर फरार हो गया है । फरार कैदी को लागू औषध कारोबार के आरोप में पुलिस ने अपने हिरासत में रखा था ।
बांके पुलिस प्रमुख तथा पुलिस उपरीक्षक ओमबहादुर राना के अनुसार कैदी को ५ सीसी लागू औषध कोरेक्सस के साथ गिरफ्तार किया गया था । पुलिस का कहना है कि उसको पुनः गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टोली परिचालित हो चुकी है । संक्रमित कैदी फरार होने के कारण आइशोलेशन सेन्टर की सुरक्षार्थ परिचालित पुलिस टोली को जिला पुलिस कार्यालय वापस किया गया है ।
स्मरणीय है, पुलिस सहायक निरीक्षक के नेतृत्व में ५ पुलिस कर्मचारी आइसोलेशन सुरक्षार्थ परिचालित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com