Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में २४७ सहित देश भर ७४३ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, मरनेवालों की संख्या १५७

 
डा. जागेश्वर गौतम/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ अगस्त । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ७४३ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । उसमें से २४७ काठमांडू उपत्यका के निवासी हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम के अनुसार काठमांडू में १७७, ललितपुर में ३३ और भक्तपुर में १४ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है ।
प्रवक्ता गौतम के अनुसार आज तक नेपाल में कोरोना संक्रमितों की कूल संख्या ३२६७८ पहुँच गई है । इसमें से १८८०६ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस हो चुके हैं । पिछले २४ घंटों में इसतरह कोरोना को पराजित करनेवालों की संख्या १७५ हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार आज के दिन देशभर १३७१५ संक्रिय संक्रमित हैं । इसमें से ९१५४ संस्थागत आइसोलेशन में हैं और ४५६१ होम आइसोलेशन में हैं । मन्त्रालय द्वारा जारी सूचना अनुसार पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित ८ व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई है । इसके साथ नेपाल में कोरोना से मरनेवालों की कूल संख्या १५७ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com