Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल्याणपुर नगरपालिका के उप–मेयर और प्रशासकीय अधिकृत कोरोना संक्रमित

 

सिरहा, २५ अगस्त । सिरहा जिला कल्याणपुर नगरपालिका के उप–मेयर और निमित्त प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत कोरोना वयारस से संक्रमित हो गए हैं । जिला जनस्वास्थ्य प्रमुख कृष्णदेव यादव के अनुसार नगरपालिका के उप–मेयर रोहिनी कुमारी यादव और निमित्त प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत जयकुमार दास कोरोना से संक्रमित हो गए हैं ।
जनस्वास्थ्य प्रमुख यादव के अनुसार उप–प्रमुख यादव अपने ही घर में होम आइसोलेशन में है और प्रशासकीय अधिकृत दास जिला सदरमुकाम सिरहा स्थित चन्द्र माध्यमिक विद्यालय में निर्मित आइसोलेशन में रखा गया है । जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय के अनुसार गत शनिबार उप–मेयर यादव और प्रशासकीय अधिकृत दास सहित कूल १०७ लोगों में कोरोना परीषण किया गया था, उसमें से यादव और दास दो व्यक्ति में कोरोना पुष्टी हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *