Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कराची में बारिश ने तोडा 90 साल का कीर्तिमान

 

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और वित्तीय राजधानी कराची में भारी बारिश से बड़ी तबाही हुई है और मंगलवार से अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है और व्यावसायिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार (27 अगस्त) को कहा कि अगस्त के महीने में इतनी बारिश हुई कि 90 साल का कीर्तिमान टूट गया।

यह भी पढें   काठमांडू अलर्ट: लगातार बारिश से बागमती सहित सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे हाई अलर्ट

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, “इस साल मानसूनी बारिश ज्यादा समय तक और असामान्य हुई। अगले कुछ दिनों तक बारिश इसी तरह होगी।” कराची में सुबह से ही लगातार हो रही बारिश से जनजीवन और व्यवसाय अस्त-व्यस्त है और लोग सड़कों पर पानी भरने के कारण फंसे हुए हैं। कराची के आयुक्त मुहम्मद सुहैल राजपूत ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि पूरे कराची में भारी बारिश और जलजमाव के कारण बिजली की समस्या का सामना ज्यादा देर तक करना पड़ सकता है। बचाव और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार से लेकर अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 23 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कहा कि बारिश की वजह से कराची में हालात त्रासदीपूर्ण हो गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com