खुद लिखे गीत में वामदेव गौतम का अभिनय
पूर्व उपप्रधानमन्त्री तथा सत्तारुढ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता वामदेव गौतम पहली बार म्युजिक विडियो में दिखाई देने वाले हैं। खुद के लिखे गीत ‘यो मुक्त भूमि हो बुद्ध भूमि’ के विडियो में उन्होंने अभिनय किया है । गीत के विडियो का आज यूट्यूबट ने रिलिज किया है ।
राष्ट्रभक्ति में आधारित गीत को मनोहर सुनाम के एरेन्ज में दिग्गज संगीतकार शम्भूजित बास्कोटा ने संगीत दिया है। गीत में रोशनराज गुरुङ, माण्डवी त्रिपाठी, और अञ्जना गुरुङ ने स्वर दिया है। गीत का भिडियो दीर्घ गुरुङ ने बनाया है तथा जीवन थापा ने सम्पादन किया है ।
गौतम द्वारा रचित ४३ गीतों को एकत्रित कर गीति संग्रह भी प्रकाशित हुआ है । प्राय गीत राष्ट्रियता से ओतप्रोत है । इसके अलावा सामाजिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक विषय भी शामिल हैं ।

