Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो समूह के बीच ‘गैंग फाइट’, एक की मौत

 
सांकेतिक तस्वीर

मोरङ, २८ अगस्त । बेलबारी नगरपालिका–५ में दो समूह के बीच गैंग फाइन होने के कारण एक ४० वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है । मोरङ पुलिस के अनुसार आज शुक्रबार कसेनी स्थित लोहन्द्र पुल में हुए गैंग फाइट में कसेनी निवासी चन्द्रकुमार राई की मुत्यु हुई है ।
गैंग फाइट में गम्भीर घायल राई को उपचार के लिए विराट शिक्षण अस्पताल पहुँचाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुँचाते ही उन्हौंने दम तोड दिया । पुलिस के अनुसार घटना में सईकुमार राई, समुन्द्र राई, जितेन चौधरी और गौरव राई घायल हो गए हैं । उन लोगों की शिक्षण अस्पताल में उपचार हो रहा है ।
आपस में पड़ोसी रहे राई समूह और चौधरी समूह के बीच गैंग फाइन हुई थी । पुलिस का कहना है कि वे लोग बिहिरबार शाम मदिरा सेवन आपस में झगड रहे थे । यही विषय में उन लोगों के बीच शुक्रबार गैंग फाइट हो गया है । मारपिट संबंधी कारण के संबंध में पुलिस अनुसंधान जारी है । पुलिस ने कहा है कि घटना में संलग्न अन्य ३ व्यक्तियों की खोजी जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *