काठमांडू में होम डेलिभरि सेवा को अवरोध करना ठीक नहीं हैः विवेकशील नेपाली दल
काठमांडू, २९ अगस्त । निषेधाज्ञा के समय में काठमांडू में होम डेलिभरि सेवा प्रदान करनेवालों के ऊपर हुए पुलिस धरपकड को विवेकशील नेपाली दल ने विरोध किया है । पार्टी उपाध्यक्ष अजिता राई की ओर से शनिबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए सरकार से कहा गया है कि काठमांडू में होम डेलिभरि सेवा को नहीं रोकना चाहिए ।
जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सभी मापदण्ड को पूरा रकते हुए सर्वसाधारण को सिर्जनशील की ओर से हो रहे सेवा संचलना, कोभिड महामारी के समय में भी हो रहे रोजगारी सिर्जना करनेवालो संस्था ई–कमर्स तथा अनलाइन डेलिभरि सेवा को निरुत्साहित करनेवाला कोई भी कार्य सरकार की ओर से नहीं होना चाहिए ।’

