पाटन अस्पताल में दो और पोखरा में एक कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु
काठमांडू, २९ अगस्त । आज ललितपुर स्थित पाटन अस्पताल में २ और कास्की पोखरा स्थित पोखरा स्वास्थ्य विज्ञापन प्रतिष्ठान में एक कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई है । स्वास्थ्य कार्यालय ललितपुर के अनुसार भक्तपुर स्थायी निवासी ६२ वर्षीया और काठमांडू स्थायी निवासी ५१ वर्षीया महिला की मृत्यु हुई है ।
भक्तपुर निवासी महिला भाद्र ८ गते से पाटन अस्पताल में उपचारत थी और काठमांडू निवासी महिला श्रावण ३० गते से । काठमांडू निवासी महिला की मृत्यु शुक्रबार रात में हुई थी और भक्तपुर निवासी महिला की मृत्यु आज शनिबार सुबह हुई है ।
इसीतरह पोखरा स्वास्थ्य विज्ञापन प्रतिष्ठान में उपचारत पोखरा–१४ निवासी ५८ वर्षीय पुरुष का निधन भी आज सुबह ११ बजे हुआ है । मृतक में गत भाद्र १० गते कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी ।

