गरम पानी से कोरोना पर विजय नहीं पा सकते
३१ अगस्त, काठमांडू । नेपाल का ६ ठवां कोरोना सङ्क्रमित बागलुङ नगरपालिका–३ की ६५ वर्षीया मनकुमारी पौडेल कोरोनामुक्त होकर अस्पताल से जाते समय कहा कि मैं आत्मबल और गरम पानी पीकर कोरोना पर विजय पाया ।
उन्होंने बताया कि धौलागिरि अस्पताल के आइसोलेसन में उपचार के दो सप्ताह के दौरान सिर्फ एक दिन उच्च रक्तचाप की दवा प्रयोग करनी पडी । चैत्र महीना के सबसे पहले दो संक्रमितों ने कहा था, स्वास्थ्यकर्मी का व्यवहार, खुद का आत्मबल और खानापान की व्यवस्था से ही कोरोना को जीता जा सकता है ।
रविवार दोपहर तक बागलुङ में २८६ लोग कोरोना से सङ्क्रमित हुए हैं जिसमें से २६१ संक्रमित आइसोलेसन में रहकर स्वस्थ्य होकर घर चले गये हैं । कोरोना के कारण बागलुंग में एक की मौत हुई है । जिला के आइसोलेसन तथा प्रि–आइसोलेसन के तथ्याङ्कअनुसार ठीक होने वाले अधिकांश में कोरोना का लक्षण ही नहीं था ।
विशेषज्ञों का कहना है कि गरम पानी तथा आत्मबल से कोरोना नहीं जीता जा सकता है । इस भ्रम में नहीं रहें । वह सारी सुरक्षाएं को अपनाए ताकी कोरोना का संक्रमण नहीं हो । अमेरिका में अवस्थित जीवाणु वैज्ञानिक भाइरोलोजिष्ट सुदीप खड्का ने बताया कि कोरोना का अभी तक एक भी औषधि प्रमाणित नहीं हो पाया है । इसलिए इसके साथ खेलवाड न करें । यह गरम पानी से ठीक होने वाला रोग नहीं है ।

