Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में नेपाली सेना की टोली ने की दो शव व्यवस्थापन

 

३१ अगस्त, रौतहट । रौतहट स्थित नेपाली सेना की टोली द्वारा कोरोनावाइरस संक्रमित दो शव व्यवस्थापन किया गया है । कर्णेल सामन्तध्वज खांण ने बताया कि इन्द्रबक्स गण गौर से तालिम प्राप्त टोली ने मौलापुर नपा–३ गमहरिया गांव के बगल में और यमुनामाई गापा–३ राजपुर बगल के खाली स्थान में शव व्यवस्थापन किया है ।
कर्णेल खांण ने बताया कि तालिम प्राप्त सेना की टोली ने संक्रमितों का शव व्यवस्थापन करते समय राष्ट्रिय धुन बजाकर सलामी भी दिया है ।
गमहरिया का ३० वर्षीय पुरुष का शनिवार और राजपुर का ४० वर्षीय पुरुष का गत रात कोरोना संक्रमण से निधन हुआ था । रविवार रात को ही दोनों का शव व्यवस्थापन किया गया । इसके साथ ही रौतहट में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या ५ हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com