Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमित ११ व्यक्तियों की मृत्यु, कूल मरनेवालों की संख्या २३९ पहुँच गई

 

काठमांडू, १ सितम्बर । कोरोना वायरस से संक्रमित ११ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, यह तथ्यांक पिछले २४ घंटों का है । इसतरह संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या नेपाल में २३९ पहुँच गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने मंगलबार दी जानकारी के अनुसार पिछली बार एक ४ वर्षीय बालिका के साथ ११ की मौत हो गई है, उन सभी में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम के अनुसार महोत्तरी में एक ४ वर्षीया बालिका सहित पर्सा में ३, काठमांडू में २, सिरहा, बारा, चितवन और मकवानपुर में १–१ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । मरनेवाले अधिकांश व्यक्तियों में दीर्घरोग जन्य अन्य बीमारी भी रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *