Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१०६९ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, सबसे अधिक काठमांडू उपत्यका में ४८१

 

काठमांडू, १ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में देशभर १०६९ व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । उसमें से काठमांडू उपत्यका निवासी ४८१ हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार देशभर किए गए परीक्षण में ३४४ महिला और ७२५ पुरुष में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
नयां संक्रमितों के साथ अब नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ४०५२९ पहुँच गई है । इससे में २२१७८ व्यक्तियों ने कोरोना को पराजित किया है । पिछले २४ घंटों की यह संख्या ७६८ है । मन्त्रलाय के अनुसार आज के दिन १८११२ व्यक्ति संक्रिय संक्रमित हैं । इसमें से १०८३२ संस्थागत आइसोलेशन में और ७२८० होम आइशोलेसन में हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार सार्वजनिक तथ्यांक के अनुसार सबसे अधिक संक्रमित काठमांडू जिला में हैं । यहां ३९२ नयां संक्रमित मिले गए हैं, जो आज तक के ही सबसे अधिक संख्या है । इसीतरह ललितपुर में ५८ और भक्तपुर में ३० नयां व्यक्ति में कोरोना पुष्टी हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed