Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशांत को याद कर अंकिता हुई भावुक कहा,तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे  ये उड़ान भरने ही ना देते हम  

 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढ़ाई महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके चाहने वाले आज तक उन्हें नहीं भूल पाए हैं। एक तरफ जहां सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हर दिन सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं। सुशांत की मौत एक तरह से उनके चाहने वालों के लिए जख्म बन गई है। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी उनकी मौत के बाद सदमे में आ गई थीं। इन दिनों वो अभिनेता के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में उनका साथ दे रही हैं। हाल ही में अंकिता ने एक भावुक पोस्ट के जरिए सुशांत को याद किया।
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो तब का है जब सुशांत और अंकिता रिलेशन में थे और दोनों साथ छुट्टियां मनाने गए थे। इस वीडियो में सुशांत पैराग्लाइडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अंकिता ने एक शायरी के जरिए अपनी बात कही है।

यह भी पढें   सर्वसम्मति से पारित हुआ ओली का राजनीतिक प्रतिवेदन

अंकिता ने लिखा-
काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे, या फिर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे,
यूं तो शायद  इतना तुझे याद ना करते हम यार,
क्योंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नई दिलचस्प गलियों में, हम भी तेरे यार खुश थे तुझे ऊंचा उड़ता देख कर,
इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे  ये उड़ान भरने ही ना देते हम  यार,
क्योंकि जब तू यहां जमीन पर था हम यारों के साथ, हंसते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक दूसरे को सुनाते भी थे,
क्या हुआ जो ये हंसता हुआ सपनों को यूं जीता हुआ यार मेरा फिर कभी ना हंसेगा, ना रोएगा, फिर कभी ना जिएगा बस सोएगा
उसकी इस नींद को सुकून दे या रब।

यह भी पढें   जलवायु न्याय के लिए हिमालयी और द्वीपीय देशों की साझेदारी जरूरी — विदेश मंत्री शिशिर खनाल

इस शायरी को लिखने के साथ अंकिता ने बताया है कि इस वीडियो को आदित्य ने रिकॉर्ड किया था। अंकिता ने लिखा कि ये हमारी एक साथ बिताई गई वेकेशन की वीडियो है। तुम्हारी आवाज मेरे दिल में छेद कर जाती है।
गौरतलब है कि सुशांत और अंकिता की मुलाकात धारावाहिक पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। सुशांत ने अंकिता को एक रियलटी शो में प्रपोज भी किया था। दोनों ने एक साथ दो फ्लैट भी खरीदे थे और फिर साथ भी रहे थे। लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिश्ता टूट गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com