Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा माओवादीसंवद्ध मजदुर युनियन व्दारा एनसेलके मुख्यालय में आक्रमण

 

krishna tower१९, मार्च, काठमाणडू । कविता दास । वानेश्‍वर स्थित कृष्णा टावर  एनसेल भवन में आज दोपहर  नेकपा माओवादी भातृसंस्था अखिल नेपाल संचार छापाखाना संघ ने भवनमें  आक्रमण किया  है, जिस से एनसेल के मुख्यालय में  भौतिक क्षति पंहुचा है । यह बिरोध हेलो नेपाल के ८७ कर्मचारी को हटाने के कारण से हुवा है । करीब ३0 से ३५ लोग भवन के आगे जमा हुए  और ऑफिस के भीतर आकर कंप्यूटर, एनसेल डिभाइस, एफटीबी तक तोडफोड़ किया है । आक्रमण से कृष्णा टावर के निचले और ऊपर  मंजिल का सीसा कई जगहों पर टूटा  है । एनसेल का कर्पोरेट कम्युनिकेसन एक्सपर्ट मिलनमणि शर्मा का कहना है की उनलोगों को एनसेल से कोई भी मांग  और सम्बन्ध नहीं था ।निष्कासित हुए ८७ लोग पुनर्वहाली के  मांग शांति पूर्वक आन्दोलन करते समय पुलिस के हस्तक्षेप और लाठी चार्ज होने के बाद उपस्थित मजदुर ने आक्रमण किया ,जन्मदेव जैसे संघ के सयोजक ने बताया  । तोडफोड के बाद पुलिस और मुजदुर के बिच  झडप होने से ५ मजदूर जखमी हुए है और कई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।एनसेलने  ८७  मजदुर को नियम बिपरीत सेवा से हटाने के कारण से व्यवस्थापन के विरुध यह आन्दोलन किया गया है ।स्रोत से पताचला है कि  कल्ह भी जबरदस्ती एनसेल के मुख्यालय में घुसने का प्रयास किया गया था । इसलिये कम्पनी ने आक्रमण होने के संका होने के कारण से   सुरक्षा की मांग  किया था । सुरक्षा के लिये पुलिस सुवह से  ही तैनात (परिचालित) था । आक्रमण सुरु होने के बाद  सड़क के  किनारे से कम्प्लेक्स में पत्थर फेके गये थे । कार्यालय तोडफोड के समय एनसेल के कर्मचारी टावर के छत पर मूकदर्शक बनकर  में खड़े थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *