Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. भोला रिजाल दम्पत्ति कोरोना संक्रमित

 

२ सितम्बर, काठमांडू । स्त्री तथा प्रसुति रोग का वरिष्ठ विशेषज्ञ डा. भोला रिजाल दम्पत्ति में कोरोना वाइरस संक्रमण पुष्टि हुई है । कोरोना संक्रमण पोजेटिव होने के बाद दोनों व्यक्ति ह्याम्स अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती हुए हैं । डा. रिजाल ने बताया कि हम दोनों व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए परन्तु हमें थोडा सा भी डर नहीं है ।
बुधवार के अपने फेसबुक अकाउन्ट में डा.भोला रिजाल ने अपनी पत्नी के साथ की तस्वीर लगाते हुए पोस्ट में लिखा है कि आज हम दोनों कोरोना संक्रमित हुए हैं परन्तु भयभित नहीं हैं । उन्होंने लिखा है सिर्फ हमें ही नहीं सभी को हौसला प्रदान करें । संक्रमितों के मनोबल के साथ ही अहोरात्र कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी जो देश के लिए समर्पित हैं, उसे सलाम है ।
उसके साथ ही उक्त पोस्ट में स्वास्थ्यकर्मी के खतरा के बारो में लिखा है । उन्होंने लिखा है मैं एक स्वास्थ्यर्मी हूं । हमारा जीवन हमारे हाथ में नहीं होता । हमारे साथ साथ हमारा परिवार भी खतरे में ही होता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com