कोरोना संक्रमित चिकित्सकों के उपचार के लिए चिकित्सक संघ और अफिन बीच ३ सूत्रीय सम्झौता

काठमांडू, २ सितम्बर । नेपाल चिकित्सक संघ और एशोसियसन अफ प्राइभेट हेल्थ इन्स्टिच्यूसन नेपाल (अफिन) ने अपने मातहत रहे चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर ३ सूत्रीय सम्झौता की है । सम्झौता अनुसार संघ और अफिन मातहत देश भर रहे निजी अस्पताल में कार्यरत कोरोना संक्रमित चिकित्सकों के लिए आवश्यक बेड, आईसियू तथा भेन्टिलेटर सहित का बेड उपलब्ध कराया जाएगा । इसके लिए दोनों पक्ष के बीच आपसी सहकार्य किया जाएगा ।
सम्झौतापत्र में संघ की ओर से संघ के अध्यक्ष डा. लोचन कार्की और अफिन की ओर से अफिन के अध्यक्ष बसन्त कुमार चौधरी ने हस्ताक्षर किया है । ज्वाइन्ट कन्सल्टिभ कमिटि गठन कर संघ और अफिन ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवश्यक अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजना निर्माण के लिए यह सम्झौता किया है ।
सम्झौता में यह भी उल्लेख है कि कोभीड–१९ से संक्रमितों की वृद्धिदर को मध्यनजर करते हुए अस्पतालों में होनेवाली भीड कम करने के लिए ओपिडी, इनप्यासेन्ट, मरीजों के सहयोगी और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आवश्यक प्रोटाकाल एवं गाइडलाइन तैयार की जाएगी । इसीतरह वीरगंज स्थित निजी अस्पताल में कार्यरत मेडिकल अफिसरों ने पारिश्रमिक एवं भत्ता संबंधी विषयों को लेकर जो आन्दोलन शुरु किया है, उसके प्रति भी संघ और अफिन ने टिप्पणी की है, कहा गया है कि इसके प्रति गम्भीर विचार–विमर्श हुआ है । महामारी के समय में इस तरह के क्रियाकलाप को यथासंभव सामान्य बनाने के लिए भी जोर दिया गया है । इसके लिए संघ और अफिन दोनों की ओर से आवश्यक सहजीकरण की जाएगी ।

