Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज मन्त्रिपरिषद् बैठक, इस्तिफा देने की तैयारी में डा. खतिवडा, अब अर्थमन्त्री कौन ?

 

काठमांडू, ४ सितम्बर । आज मन्त्रिपरिषद् बैठक होने जा रहा है । विशेषतः नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के उपाध्यक्ष वामदेव गौतम को राष्ट्रीयसभा सदस्य के रुप में सिफारिश करने की मूल उद्देश्य से बैठक होने जा रहा है । आज ही अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा भी अपने पद से इस्तिफा देने की तैयारी में हैं । बैठक आज सुबह ११ बजे के लिए तय है ।
डा. खतिवडा की इस्तिफा आते ही नेकपा के भीतर अर्थमन्त्री किस को बनाया जाए, इस विषय को लेकर विचार–विमर्श होनेवाले हैं । भावी अर्थमन्त्री में नेकपा संबंद्ध लगभग एक दर्जन नेताओं ने आकांक्षा व्यक्त किया है । लेकिन मुख्यतः ३ नाम चर्चा में हैं । पहला नाम स्वयम् गौतम का ही है । उसके बाद विष्णु पौडेल और सुरेन्द्र पाण्डे अधिक चर्चा में हैं ।
निकपा निकट स्रोत के अनुसार अर्थमन्त्री की आकांक्षा के साथ नेता गौतम राष्ट्रीयसभा सदस्य होने के लिए राजी हुए हैं । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली गौतम के पक्ष में नहीं है । ओली अपने ही निकट रहे नेता विष्णु पौडेल के पक्ष में हैं । लेकिन ओली के विपक्ष में रहे अन्य समूह विशेषतः अध्यक्ष प्रचण्ड समूह गौतम के पक्ष में हैं । माधव नेपाल समूह सुरेन्द्र पाण्डेको अर्थमन्त्री बनाना चाहते हैं ।
भावी अर्थमन्त्री के लिए वर्तमान रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल से लेकर नेकपा नेता जनार्दन शर्मा, वर्षमान पुन, सुरेन्द्र पाण्डे जैसे नेताओं ने आकांक्षा व्यक्त किया है । पार्टी के भीतर रहे समूह के आपसी टकराव के बीच भावी अर्थमन्त्री किस को मिलनेवाला है, यह कुछ दिनों के लिए प्रतीक्षा का विषय है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com