Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऋषि कपूर के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा ने कहा, आप इस टूटे हुए दिल में रह रहे हैं और हमेशा रहेंगे

 

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनके किस्से हमेशा चिंटू जी के फैंस के दिल में रहेंगे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी उन्हें कितना मिस करती हैं ये उनके सोशल मीडिया पोस्ट से ही पता चलता है। आज ऋषि कपूर का जन्मदिन है, और इस ख़ास दिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा फिर से पापा को याद कर भावुक हो गई हैं।

रिद्धिमा ने पापा को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ अनसीन फोटोज़ शेयर की हैं। इन फोटोज़ में ऋषि कपूर अपने परिवार के साथ काफी खुश नज़र आ रहे हैं। फोटोज़ शेयर करने के साथ रिद्धिमा ने एक भावुक कैप्शन लिखा है, ‘पापा…वो कहते हैं जब तुम किसी को खो देते हो तो उसके बिना जी नहीं सकते…तुम्हारा दिल बुरी तरह टूट जाएगा। लेकिन मैं जानती हूं कि आप इस टूटे हुए दिल में रह रहे हैं और हमेशा रहेंगे। मुझे पता है कि आप हम सबको देख रहे हैं और इस बात की तसल्ली कर रहे हैं कि हम आपके द्वारा सिखाए गए वैल्यूज़ के साथ जी रहे हैं। अपने रिश्तों की एहमियत करना सिखाया, और मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं। मैं आपको हर दिन मिस करती हूं और आपसे हमेशा प्यार करूंगी। आज आपको सेलिब्रेट कर रहे हैं और हमेशा करेंगे। हैप्पी बर्थडे’।

यह भी पढें   सुनसरी घटना: सुरक्षा प्रमुखों की गृहमंत्री को ब्रीफिंग "तकनीकी नहीं, राजनीतिक व सामाजिक समाधान की आवश्यकता"

ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल, 2020 को हुआ था। ऋषि कपूर ल्यूकेमिया कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद अपने इलाज़ के लिए वो न्यूयॉर्क चले गए थे। जहां करीब एक साल उनका इलाज चला और फिर वो स्वस्थ होकर भारत लौट आए। लेकिन निधन से कुछ वक्त पहले उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जहां से ऋषि फिर कभी वापस नहीं लौटे और उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लेकिन ऋषि कपूर हमेशा उनके फैंस के दिल में ज़िंदा रहेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com