Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और मैनेजर सैमुएल मिरांडा गिरफ्तार

 

 

Rhea Chakraborty Family. father, brother| Family members of Rhea  Chakraborty who are also named by Sushant Singh Rajput's father in the FIR

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और एक्टर के मैनेजर रहे सैमुएल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस सुसाइड केस में पहली गिरफ्तारी है। दरअसल, सुसाइड केस को लेकर सीबीआई के अलावा कई जांच एजेंसियां भी अलग अलग एंगल से मामले में जांच कर रही हैं। शौविक और सैमुएल की गिरफ्तारी के बाद से सुशांत सिंह केस में न्याय की मांग कर रहे लोग खुश हैं और उनका कहना है कि शुरुआत हो चुकी है और इस केस में कई हस्तियों का खुलासा होगा।

यह भी पढें   संविधान  संशोधन - आज की अपरिहार्य आवश्यकता : विनोदकुमार विमल

एनसीबी की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही टीवी चैनलों पर चल रही शौविक की खबर को अपने अकाउंट से शेयर किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com