कोरोना संक्रमित ४ व्यक्ति की मृत्यु
काठमांडू, ५ सितम्बर । पिछली बार (शुक्रबार) नेपाल में कोरोना से संक्रमित ४ व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । पिछली बार मोरङ, नवलपरासी और रुपन्देही निवासी व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । लेकिन इसको नेपाल सरकार ने औपचारिक घोषणा नहीं की है ।
प्राप्त सूचना अनुसार मोरङ जिला विराटनगर नगरपालिका–४ निवासी ६४ वर्षीया महिला, विराटनगर–११ निवासी ४३ वर्षीय महिला, नवलपरासी जिला प्रतापुर निवासी ३७ वर्षीय महिला, बुटवल उपमहानगरपालिका–११ निवासी ४० वर्षीय पुरुष का निधन हुआ है । उपचार में संलग्न डाक्टरों का कहना है कि नवलपरासी निवासी ३७ वर्षी महिला में अन्य कोई भी स्वास्थ्य समस्या नहीं थी, उनका निधन सिर्फ कोरोना से हुआ है । बांकी अन्य मृतकों में अन्य स्वास्थ्य समस्या भी दिखाई दी थी ।

