कोरोना से संक्रमित ९ व्यक्ति की मृत्यु, मृतकों की संख्या २८० पहुँच गई
काठमांडू, ५ सितम्बर । नेपाल में पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की संख्या ९ है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या २८० पहुँच गई है ।
शनिबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पिछली बार काठमांडू निवासी और कोरोना से संक्रमित ४१, ५९ और ६५ वर्षीय पुरुष का निधन हो गया है । इसतरह मोरङ निवासी ४३ वर्षीया, मकवानपुर निवासी ५२ वर्षीया और नवलपरासी निवासी ३७ वर्षीया महिला की भी मृत्यु हुई है । मन्त्रालय के अनुसार अन्य मृतकों में पर्सा निवासी ७५ वर्षीय, महोत्तरी निवासी ७८ वर्षीय और रुपन्देही निवासी ४० वर्षीय पुरुष की भी कोरोना संक्रमण के बाद मृत्यु हुई है ।

